राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने किया मतदान, बोले- सभी निर्भीक होकर करें अपने मताधिकार का प्रयोग
मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने जयपुर के केशव नगर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर नगर निकाय आम चुनाव में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने इसे लोकतंत्र का पावन पर्व बताते हुए सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शुक्रवार को नगर निकाय आम चुनाव में यहां मतदान किया। बागड़े ने पूर्वाह्न 10.40 बजे केशवनगर सामुदायिक भवन, हॉल लेफ्ट स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पावन अवसर है ।
उन्होंने नगर निकाय आम चुनाव में मतदाताओं को भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने मतदान में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान भी किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Sep 2026 12:55:15
जयपुर नगर निगम चुनाव के दौरान आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 123 स्थित बूथ संख्या 7 पर ईवीएम मशीन...

Comment List