नौतपा की तपिश से झुलसा राजस्थान : 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 28 मई बाद बारिश के आसार

लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

राजस्थान में आज सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि आने वाले दिनों में यह 47 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई।

जयपुर। राजस्थान में आज सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि आने वाले दिनों में यह 47 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 30 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। गर्म हवाओं के चलते लोगों का दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नौतपा के ये 9 दिन मौसम और मानसून के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

मान्यता है कि नौतपा जितना अधिक तपता है, उतना ही अच्छा मानसून होता है। इस बार भी तेज गर्मी को बेहतर बारिश का संकेत माना जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 28 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी और लू का असर बना रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। कुछ इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं जून के पहले सप्ताह में भी कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित