राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

राजनीतिक लाभ के लिए जल्दबाजी में शिलान्यास

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी सरकार की कार्यशैली पर नजर डालनी चाहिए।

जयपुर। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी सरकार की कार्यशैली पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर की गई टिप्पणी औछी राजनीति को दर्शाती है। राजेन्द्र गहलोत ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रिफाइनरी परियोजना के लिए न तो स्थान तय किया गया और न ही कोई ठोस योजना बनाई गई। केवल राजनीतिक लाभ के लिए जल्दबाजी में शिलान्यास कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में भाजपा सरकार ने परियोजना को सही दिशा दी, लेकिन 2018 से 2023 तक गहलोत सरकार के दौरान कार्य ठप रहा। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस परियोजना को प्राथमिकता दी और लगातार निरीक्षण कर कार्य को गति दी, जिससे दो वर्षों में परियोजना पूरी हो सकी। राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि 21 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे, जिससे प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतमाला जैसी योजनाओं से बाड़मेर क्षेत्र में कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण