सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील

वायरल तस्वीरों और वीडियो की नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही बाघिन RBT-124 और उसके शावकों से जुड़ी तस्वीरों एवं वीडियो को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वायरल हो रही इन तस्वीरों और वीडियो की सत्यता की वन विभाग द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

जयपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही बाघिन RBT-124 (रिद्धि) और उसके शावकों से जुड़ी तस्वीरों एवं वीडियो को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वायरल हो रही इन तस्वीरों और वीडियो की सत्यता की वन विभाग द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर साझा की जा रही कुछ तस्वीरें अन्य बाघिनों एवं उनके शावकों की हैं, जबकि कुछ तस्वीरें भ्रामक अथवा कृत्रिम रूप से निर्मित (फेक) प्रतीत होती हैं। ऐसे में आमजन और वन्यजीव प्रेमियों से अपील की गई है कि वे अपुष्ट सामग्री को सत्य मानकर साझा न करें।

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बताया कि यहां वन्यजीवों की निगरानी, पहचान और प्रलेखन का कार्य वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। किसी भी महत्वपूर्ण वन्यजीव गतिविधि, अवलोकन अथवा आधिकारिक जानकारी को केवल वन विभाग के अधिकृत माध्यमों से ही सार्वजनिक किया जाता है। वन विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी तस्वीर, वीडियो या सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीएम आवास की ओर मार्च कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने...
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट