दिल्ली की जनता का आप पार्टी से हुआ मोह भंग, मोदी पर जताया भरोसा : राठौड़
जनता ने भाजपा को जनादेश दिया
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है, चुनाव में भाजपा की जीत का चारों ओर जश्न मनाया जा रहा है
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। चुनाव में भाजपा की जीत का चारों ओर जश्न मनाया जा रहा है। राजधानी जयपुर के भाजपा कार्यालय में भी जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
भजपा की जीत के जश्न में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी शामिल हुए। जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार को पनपने देने वाले नेताओं की हार हुई है। दिल्ली की जनता का आप पार्टी से मोह भंग हो गया था। जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास जताया है। जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है। वहां के लोगों ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा व्यक्त किया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Aug 2026 16:42:01
आरपीएससी की सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की। परीक्षा 30 अगस्त को सुबह...

Comment List