जयपुर नगर निगम वार्ड 62 में पुनर्मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 40.37 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग

चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का आदेश दिया

जयपुर नगर निगम वार्ड 62 में पुनर्मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 40.37 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग
राजस्थान नगर निगम चुनाव के तहत जयपुर के वार्ड संख्या 62 के भाग संख्या 23 में पुनर्मतदान शांतिपूर्वक जारी है। पूर्वाह्न 11 बजे तक 40.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदाता सूची की विलोपन सूची में शामिल 110 लोगों द्वारा वोट डालने की गड़बड़ी के कारण चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का आदेश दिया।

जयपुर। राजस्थान में नगर निगम जयपुर चुनाव में वार्ड संख्या 62 के 23 खंड में पुनर्मतदान शांतिपूर्वक जारी हैं और पूर्वाह्न 11 बजे तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान शांतिपूर्वक शुरु हुआ और पूर्वाह्न 11 बजे तक 40.37 प्रतिशत मतदान हुआ।

पुनर्मतदान सायं छह बजे तक चलेगा जिसमें 567 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 306 पुरुष मतदाता और 281 महिला मतदाता शामिल हैं। शुक्रवार को इस मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान मतदाता सूची की विलोपन सूची में अंकित 110 मतदाताओं के मतदान करने के कारण यहां पुनर्मतदान कराया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सियासत की हुनरमंदी, दोनों दलों ने कर ली बाड़ाबंदी: नतीजों से पहले भाजपा और कांग्रेस ने संभाले अपने पार्षद, रिसॉर्ट में ठहराया सियासत की हुनरमंदी, दोनों दलों ने कर ली बाड़ाबंदी: नतीजों से पहले भाजपा और कांग्रेस ने संभाले अपने पार्षद, रिसॉर्ट में ठहराया
जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना (14 सितंबर) से पहले भाजपा और कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए...
टीकाराम जूली का आरोप: राजस्थान में कानून-व्यवस्था बेपटरी, अलवर में तीन युवकों की हत्या पर उठाए सवाल
नोएडा: नकली सोना दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन संदिग्ध गिरफ्तार
उदयपुर में मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी का खुलासा: पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, लाखों का सामान बरामद
BRICS सम्मेलन से इतर सीतारमण ने ईरानी समकक्ष से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
मायावती के स्वास्थ्य पर फैली खबरों का खंडन, बसपा प्रमुख बोलीं- मैं पूरी तरह स्वस्थ, आकाश आनंद पर भी उठाए सवाल
जयपुर नगर निगम वार्ड 62 में पुनर्मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 40.37 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग