RBSE Rajasthan Board 12th Result : रेनवाल की नव्या मीणा ने रचा इतिहास, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

बस्सी के मोहित सैनी ने साइंस में 98% हासिल किए

RBSE Rajasthan Board 12th Result : रेनवाल की नव्या मीणा ने रचा इतिहास, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

नव्या के पिता गुजरात में टाइल्स और मार्बल्स का कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी। सीमित संसाधनों के बावजूद नव्या ने चार बहनों और एक छोटे भाई के बीच रहकर कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल। उनकी सफलता से पूरे गांव में गर्व और खुशी का माहौल।

जयपुर। जयपुर जिले के किशनगढ़-रेनवाल क्षेत्र के लूणियावास गांव की बेटी नव्या मीणा ने RBSE 12वीं आर्ट्स में 99.60 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नव्या की इस शानदार उपलब्धि पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर ने स्वयं फोन कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नव्या के पिता गुजरात में टाइल्स और मार्बल्स का कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद नव्या ने चार बहनों और एक छोटे भाई के बीच रहकर कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से पूरे गांव में गर्व और खुशी का माहौल है।

बस्सी के मोहित सैनी ने साइंस में 98% हासिल किए
जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र के जटवाड़ा गांव के मोहित सैनी ने RBSE 12वीं साइंस स्ट्रीम में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मोहित दौसा के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के छात्र हैं। मोहित के पिता मूलचंद सैनी बस्सी ग्राम सेवा सहकारी समिति में व्यवस्थापक के पद पर कार्यरत हैं। मोहित की इस सफलता से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर है।  मेहनत और लगन से मिली सफलता इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता यह दर्शाती है कि समर्पण, अनुशासन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इनके परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद
यमुना जल समझौते में राजस्थान के लिए अहम प्रगति। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से हरियाणा ने सहमति दी। परियोजना...
जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत