स्कूल के बाहर से स्कूटी चोरी : अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

आसपास काफी तलाश और लोगों से पूछताछ

स्कूल के बाहर से स्कूटी चोरी : अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मोती डूंगरी थाना इलाके के तिलक नगर में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी की घटना सामने आई। माहेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर खड़ी एक्टिवा को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने मोती डूंगरी थाने में मामला दर्ज कराया है, वहीं पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी।

जयपुर। मोती डूंगरी थाना इलाके के तिलक नगर में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी की घटना सामने आई है। माहेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर खड़ी एक्टिवा को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने मोती डूंगरी थाने में मामला दर्ज कराया है, वहीं पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। समाचार: पुलिस के अनुसार अमीश कॉलोनी, सतसाई कॉलेज रोड निवासी 60 वर्षीय सुधा नोवाल शनिवार शाम करीब 4:30 बजे तिलक नगर स्थित माहेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक बैठक में शामिल होने पहुंची थीं।

उन्होंने अपनी एक्टिवा 3G स्कूटी स्कूल के बाहर खड़ी की थी। करीब 5:15 बजे बैठक खत्म होने के बाद जब वह बाहर आईं तो उनकी स्कूटी वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश और लोगों से पूछताछ के बावजूद स्कूटी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़िता ने मोती डूंगरी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 14 KD 6723 बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल गिरिराज प्रसाद को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव