जासूसी केस में खुलासा : पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजता था सेना की गोपनीय जानकारी, आरोपी राजस्थान इंटेलिजेंस की रिमांड पर

सुमित कुमार को गुवाहाटी ले जाकर नेटवर्क की जांच तेज

जासूसी केस में खुलासा : पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजता था सेना की गोपनीय जानकारी, आरोपी राजस्थान इंटेलिजेंस की रिमांड पर

राजस्थान में पकड़े गए जासूसी के आरोपी सुमित कुमार को गुवाहाटी ले जाया गया, जहां उससे जुड़े नेटवर्क और लीक हुई सैन्य जानकारियों की गहन जांच। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में रहकर भारतीय वायुसेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं साझा कर रहा था।

जयपुर। राजस्थान में पकड़े गए जासूसी के आरोपी सुमित कुमार को शुक्रवार सुबह गुवाहाटी ले जाया गया, जहां उससे जुड़े नेटवर्क और लीक हुई सैन्य जानकारियों की गहन जांच हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में रहकर भारतीय वायुसेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं साझा कर रहा था। राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम आरोपी को फ्लाइट के जरिए गुवाहाटी लेकर पहुंची, जहां उससे जुड़ी जानकारियों का सत्यापन जारी है।

एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने एयरफोर्स से संबंधित कौन-कौन सी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाईं और इस नेटवर्क  में किन लोगों की भूमिका रही। आरोपी 2023 से पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम कर रहा था और इसके बदले उसे शुरूआत में 5 हजार रुपए प्रतिमाह और बाद में 10 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे थे। फिलहाल आरोपी 2 अप्रैल तक राजस्थान इंटेलिजेंस की रिमांड पर है। टीम गुवाहाटी में उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसने सुमित को पाकिस्तानी हैंडलर्स से जोड़ा था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण