मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और मुख्यमंत्री के निर्देशों की प्रभावी पालना की समीक्षा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा जिला स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश।

जयपुर | मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और मुख्यमंत्री के निर्देशों की प्रभावी पालना की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा जिला स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और स्थानीय माफिया के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई करने पर जोर दिया।

बैठक में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और छात्राओं व महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर सतत निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही उन्होंने सक्रिय पुलिसिंग, नियमित थाना निरीक्षण और कानून-व्यवस्था की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत
अमरावती के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू (NICU) में वेंटिलेटर में हुए धमाके के बाद भीषण...
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
राज काज में क्या है खास, जानें