आरयूआईडीपी फेज-5 का रोडमैप तैयार, 84 शहरों में शहरी आधारभूत ढांचे के विकास पर जोर

प्रदेश के 84 शहरों में शहरी आधारभूत ढांचा विकास परियोजनाएं शामिल

आरयूआईडीपी फेज-5 का रोडमैप तैयार, 84 शहरों में शहरी आधारभूत ढांचे के विकास पर जोर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आरयूआईडीपी की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए फेज-3, फेज-4 की प्रगति और 84 शहरों के लिए प्रस्तावित फेज-5 रोडमैप पर चर्चा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) के तहत संचालित और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आरयूआईडीपी के फेज-3 और फेज-4 की प्रगति के साथ वर्ष 2026-35 के लिए प्रस्तावित फेज-5 के रोडमैप पर चर्चा की गई, जिसमें प्रदेश के 84 शहरों में शहरी आधारभूत ढांचा विकास परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की नियमित मॉनिटरिंग, परियोजनाओं के प्रभाव का आकलन करने वाली रिपोर्ट तैयार करने, शहरी आधारभूत ढांचे की परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने तथा परियोजनाओं की उपलब्धियों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आरयूआईडीपी की वेबसाइट को नियमित रूप से अपडेट किया जाए, जिसमें परियोजनाओं की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियां, प्रदर्शन मानक, सफलता की कहानियां और प्रमुख उपलब्धियां शामिल हों। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत निगरानी और समयबद्ध प्रगति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शहरी विकास कार्यों का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इसके लिए सभी एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
राजस्थान में 2018-19 से 2023-24 के दौरान सड़क सुरक्षा पर आवंटन और गतिविधियां बढ़ने के बावजूद सड़क हादसों पर प्रभावी...
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग
एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में छत का पंखा गिरा, महिला घायल
विकास के दावों के बीच खतरे में 'जिंदगी': नयापुरा की बड़ी चंबल पुलिया पर डामर उखड़ा और सरिए निकले