मध्य प्रदेश में रोडवेज बस की जांच, 34 में से 31 यात्री मिले बिना टिकट

अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन की प्रक्रिया शुरू

मध्य प्रदेश में रोडवेज बस की जांच, 34 में से 31 यात्री मिले बिना टिकट
राजस्थान रोडवेज मुख्यालय के विशेष निरीक्षण अभियान के तहत मध्य प्रदेश में की गई चेकिंग के दौरान बड़ा मामला सामने आया। मत्स्यनगर की निरीक्षण टीम ने बांसवाड़ा आगार की खंडवा जा रही रोडवेज बस की इंदौर के सिमरौल क्षेत्र में जांच।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज मुख्यालय के विशेष निरीक्षण अभियान के तहत मध्य प्रदेश में की गई चेकिंग के दौरान बड़ा मामला सामने आया। मत्स्यनगर की निरीक्षण टीम ने बांसवाड़ा आगार की खंडवा जा रही रोडवेज बस की इंदौर के सिमरौल क्षेत्र में जांच की। निरीक्षण के दौरान बस में कुल 34 यात्री सवार मिले, जिनमें से 31 यात्रियों के पास टिकट नहीं था। निरीक्षण टीम में मुख्य प्रबंधक कुलदीप शर्मा, प्रबंधक (वित्त) कमल राज मीणा तथा प्रबंधक (संचालन) प्रवीण कुमार शामिल रहे।

जांच में बड़ी संख्या में यात्रियों के बिना टिकट पाए जाने के बाद बस के परिचालक जितेंद्र कुमार राठौड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई है। रोडवेज मुख्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी मुख्य प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र से बाहर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उद्देश्य राजस्व रिसाव पर रोक लगाने, टिकट व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और परिचालन में जवाबदेही बढ़ाना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन