रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सौगात, 2 दिन तक बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा

AC-वोल्वो बसें रहेंगी बाहर

रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सौगात, 2 दिन तक बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा
रक्षाबंधन पर राजस्थान की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 28 और 29 अगस्त को महिलाएं राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में प्रदेश की सीमा के भीतर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। 3200 से अधिक बसों में यह सुविधा मिलेगी। एसी, वोल्वो और प्रीमियम बसें योजना से बाहर रहेंगी। राज्य सरकार खर्च का भुगतान करेगी।

जयपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान रोडवेज ने महिलाओं को विशेष सौगात दी है। 28 और 29 अगस्त को महिलाएं राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं। रोडवेज प्रशासन के अनुसार यह सुविधा केवल साधारण और एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में उपलब्ध होगी। एसी, वोल्वो और अन्य प्रीमियम बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। प्रदेशभर में संचालित 3200 से अधिक एक्सप्रेस बसों में महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।

यात्रा के दौरान परिचालकों को महिलाओं के लिए निःशुल्क टिकट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी बस में ईटीआईएम मशीन काम नहीं कर रही होगी तो टिकट बुक से शून्य राशि का टिकट जारी किया जाएगा। रोडवेज ने महिलाओं की सुविधा के लिए अग्रिम टिकट बुकिंग की व्यवस्था भी की है। इस योजना के तहत होने वाले व्यय का भुगतान राज्य सरकार द्वारा रोडवेज को रिइम्बर्समेंट के माध्यम से किया जाएगा।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस