पंचायती राज चुनावों में चलाएं व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान, सिंह ने कहा- महिला और प्रथम मतदाताओं को करें विशेष जागरूक
महिला एवं नए मतदाताओं की भागीदारी पर विशेष जोर
राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने आगामी पंचायती राज चुनावों में 1.55 लाख जनप्रतिनिधियों के चुनाव हेतु व्यापक 'स्वीप' जागरूकता अभियानों के निर्देश दिए। उन्होंने 10 अक्टूबर को प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित करने तथा 'एक शाम, एक पेड़, एक दीप और एक खेल लोकतंत्र के नाम' जैसे नवाचार करने को कहा।
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने आगामी पंचायती राज चुनावों में व्यापक स्वीप गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति स्तर पर 10 अक्टूबर को प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिसमें नामांकन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और सावधानियों की जानकारी दी जाए।श्री सिंह ने मतदाता जागरूकता वीसी की अध्यक्षता करते हुए ‘एक शाम, एक पेड़, एक दीप और एक खेल लोकतंत्र के नाम’, आदर्श मतदान केंद्र, नुक्कड़ नाटक, चुनाव चौपाल तथा युवा-महिला संवाद आयोजित करने को कहा।
प्रत्येक पंचायत समिति में हरित-स्वच्छ बूथ, रैलियां, मेहंदी प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी भी करवाई जाएं।उन्होंने बताया कि इन चुनावों में 1 लाख 55 हजार जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। युवा, महिला और प्रथम मतदाताओं को विशेष जागरूक करें।
Tags: Rajeshwar Singh Election Commissioner Rajasthan Panchayati Raj Elections 2026 Candidate Orientation Program October 10 Systematic Voters Education SVEEP Rajasthan Panchayat Election Awareness Green Clean Polling Station Rajasthan Voting Awareness Chaupal Jaipur Rural Electoral Governance Rajasthan Model Polling Station Initiative First Time Voters Awareness Drive
Related Posts
Post Comment
Latest News
08 Oct 2026 18:56:05
वाराणसी में 'युवा संवाद-2026' कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को वर्ग या पीढ़ी...

Comment List