समता महोत्सव : परस्पर सद्भाव ही समता से जुड़ी हमारी संस्कृति, राज्यपाल ने कहा- भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए हो कार्य

भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य करने पर जोर दिया

समता महोत्सव : परस्पर सद्भाव ही समता से जुड़ी हमारी संस्कृति, राज्यपाल ने कहा- भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए हो कार्य

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि परस्पर सद्भाव ही समता से जुड़ी हमारी संस्कृति है, उन्होंने कहा कि व्यक्ति व्यक्ति में भेद नहीं हो

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि परस्पर सद्भाव ही समता से जुड़ी हमारी संस्कृति है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति व्यक्ति में भेद नहीं हो। छुआछूत नहीं हो। मनों का मेल हो। जहां कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, वहीं समता भाव होता है। उन्होंने संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर अंबेडकर द्वारा "मैं पहले भारतीय हूँ और अंतिम रूप में भारतीय रहूँगा।" की चर्चा करते हुए इस संदेश को सभी को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को याद करते हुए, प्राचीन भारतीय ज्ञान-परम्परा का उल्लेख करते हुए और भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

बागडे संविधान निर्माण के 75 साल पूर्ण होने के अवसर पर कोरो इंडिया द्वारा आयोजित ‘समता महोत्सव 2025' में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सामाजिक न्याय, समता, बंधुता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि  भारत का अर्थ ही है-ज्ञान और दर्शन की वह महान परम्परा जिसने सारे विश्व को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के सूत्र के साथ अपना परिवार मानने का संदेश दिया है। उन्होंने संविधान निर्माण के 75 वर्षों में देश में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी सामाजिक समता और संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए आगे बढें

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत