विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों से सीधा संवाद करेंगे वैज्ञानिक, सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में देंगे जानकारी

3 से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा अभियान

विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों से सीधा संवाद करेंगे वैज्ञानिक, सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में देंगे जानकारी

इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी एवं वैज्ञानिक गांव-गांव पहुंचकर खेती की नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी, गुणवत्तापूर्ण बीज, संसाधन, सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में जानकारियां किसानों को देंगे।

जयपुर। खेती की नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी, गुणवत्तापूर्ण बीज और संसाधन एवं किसान हितेषी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक किसानों से सीधा संवाद करेंगे। यह अभियान 3 से 18 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। केन्द्र व राज्य सरकार और आईसीएआर के सहयोग से चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कृषि पंत भवन में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि एवं उद्यानिकी आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने बताया कि यह अभियान 3 से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी एवं वैज्ञानिक गांव-गांव पहुंचकर खेती की नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी, गुणवत्तापूर्ण बीज, संसाधन, सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में जानकारियां किसानों को देंगे। उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रबी मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक तकनीकों, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में जागरूक किया जाएगा। इन शिविरों में आईसीएआर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी एफपीओ और स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि शामिल होंगे।   

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन रक्षा उपक्रमों की विश्वसनीयता का प्रमाण, राजनाथ सिंह ने कहा- हमारे सभी उपक्रम आत्मनिर्भरता के मजबूत स्तंभ के रूप में कर रहे काम  स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन रक्षा उपक्रमों की विश्वसनीयता का प्रमाण, राजनाथ सिंह ने कहा- हमारे सभी उपक्रम आत्मनिर्भरता के मजबूत स्तंभ के रूप में कर रहे काम 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के विजन में रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका अहम है। उन्होंने...
जिला कलेक्टरों को भी मिलेगा रोड सेफ्टी फंड : परिवहन विभाग ने जारी की राशि, विभाग का उद्देश्य राज्यभर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण : वंदे मातरम गीत एवं स्वदेशी संकल्प से गूंजा शासन सचिवालय परिसर, कार्यक्रम में सुधांश पंत रहे मुख्य अतिथि
राज्य सरकार जीवन के हर पड़ाव पर श्रमिकों के साथ : श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा और समावेशी विकास हो सुनिश्चित
मल्लिकार्जुन खड़गे की मतदाताओं से अपील : बिहार में अन्याय के अंत के लिए बनाएं महागठबंधन सरकार, खड़गे ने कहा- महागठबंधन सरकार लाचार और भ्रष्ट व्यवस्था से दिलाएगी मुक्ति
निर्माण कार्यों में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति को लेकर वित्त विभाग ने जारी की स्पष्टता, सभी निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य 
कापरेन में बदलेगा ड्रेन का स्वरूप, 19 करोड़ की लागत से होगा पक्का निर्माण, मिलेगी जलभराव से राहत