कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 192 रुपए सस्ता, जयपुर में अब 2765 रुपए में मिलेगा

देर रात कीमतों की समीक्षा के बाद नई रेट लिस्ट जारी

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 192 रुपए सस्ता, जयपुर में अब 2765 रुपए में मिलेगा
जयपुर में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 192 रुपए घटाकर 2765 रुपए कर दी गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। लगातार दूसरे महीने हुई कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। हालांकि 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपए पर ही स्थिर रखी गई है।

जयपुर। एलपीजी उपभोक्ताओं, विशेषकर होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत देते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 192 रुपए की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू उपयोग के 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों ने देर रात कीमतों की समीक्षा के बाद नई रेट लिस्ट जारी की है। इसके अनुसार जयपुर में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2957 रुपए के बजाय 2765 रुपए में उपलब्ध होगा।

यह लगातार दूसरा महीना है जब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। इससे पहले जुलाई में कंपनियों ने 183.50 रुपए की कटौती की थी। इस प्रकार पिछले दो महीनों में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कुल 375.50 रुपए की कमी हो चुकी है, जिससे कारोबारियों को संचालन लागत में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर जयपुर में पहले की तरह 945.50 रुपए में ही उपलब्ध रहेगा। कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर