भजनलाल शर्मा से मिले सचिवालय कर्मचारी, DPC में 2 साल की छूट पर जताया आभार
अध्यक्ष दलजीत सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।
जयपुर। राजस्थान सचिवालय के कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) प्रक्रिया में दो वर्ष की छूट दिए जाने पर उनका आभार जताया। इस प्रतिनिधिमंडल में सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा, अधिकारी संघ अध्यक्ष दलजीत सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल रहे। मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान कर्मचारियों ने सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय को सराहनीय बताया, जिससे बड़ी संख्या में कार्मिकों को लाभ मिलेगा और उनके प्रमोशन मार्ग सुगम होंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि इस निर्णय से वर्षों से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिलेगी और कार्य दक्षता में भी वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए सभी को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

Comment List