रेल के एसी डिब्बों से चादरें-तकिये और कंबल चोरी, जयपुर में तौलिए सर्वाधिक गायब

जोधपुर और जयपुर मंडल देश के सर्वाधिक प्रभावित दस रेल मंडलों में

रेल के एसी डिब्बों से चादरें-तकिये और कंबल चोरी, जयपुर में तौलिए सर्वाधिक गायब
भारतीय रेल के एसी डिब्बों में यात्रियों को उपलब्ध कराया जाने वाले कंबल, तकिये और चादरें बड़े पैमाने पर गायब हो रहे। और इस मामले में राजस्थान के रेल मंडलों की तस्वीर चौंकाने वाली है। देश के सभी रेल मंडलों में बीकानेर मंडल से सबसे अधिक 25.76 लाख वस्तुएं वस्तुएं गायब हुईं। इनमें अकेली 12.42 लाख चादरें थीं। दूसरी ओर, जोधपुर मंडल में यात्रियों का सबसे अधिक निशाना कंबल बने, जहां चार वर्षों में 3.40 लाख से अधिक कंबल गायब हुए।

जयपुर। भारतीय रेल के एसी डिब्बों में यात्रियों को उपलब्ध कराया जाने वाले कंबल, तकिये और चादरें बड़े पैमाने पर गायब हो रहे हैं। और इस मामले में राजस्थान के रेल मंडलों की तस्वीर चौंकाने वाली है। देश के सभी रेल मंडलों में बीकानेर मंडल से सबसे अधिक 25.76 लाख वस्तुएं वस्तुएं गायब हुईं। इनमें अकेली 12.42 लाख चादरें थीं। दूसरी ओर, जोधपुर मंडल में यात्रियों का सबसे अधिक निशाना कंबल बने, जहां चार वर्षों में 3.40 लाख से अधिक कंबल गायब हुए। जयपुर मंडल में तौलिए सबसे अधिक चोरी हुए और इनकी संख्या 2.52 लाख रही। एक अखबार की पड़ताल के अनुसार जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच देशभर में रेलवे के एसी डिब्बों से कम से कम 1.27 करोड़ चादरें, तौलिए, तकिए, तकिया-कवर और कंबल चोरी अथवा गायब होने की श्रेणी में दर्ज किए गए। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इनमें से अधिकांश सामान यात्री अपने साथ ले गए। देश के जिन दस रेल मंडलों में कुल वस्तुएं चोरी का लगभग 67% हिस्सा दर्ज हुआ, उनमें राजस्थान के तीन मंडल बीकानेर, जोधपुर और जयपुर शामिल हैं। इनके अतिरिक्त रांची, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सोनपुर, दानापुर और बिलासपुर सर्वाधिक प्रभावित मंडलों में हैं।

बीकानेर सबसे आगे
सामान गायब होने के मामले में बीकानेर मंडल देश में पहले स्थान पर है। यहां चार वर्षों में 25.76 लाख वस्तुएं चोरी या गायब हुई हैं। यहां 12.42 लाख चादरें गायब हुईं। वर्ष 2022 में मंडल में 2.99 लाख वस्तुएं गायब हुई थीं, जो बाद के वर्ष में बढ़कर 12.34 लाख तक पहुंच गईं। इस प्रकार बीकानेर में चोरी की वार्षिक संख्या चार गुना से भी अधिक हो गई। देश के किसी अन्य मंडल में इतनी बड़ी कुल संख्या दर्ज नहीं हुई।

जोधपुर में 3.40 लाख से अधिक कंबल गायब
जोधपुर मंडल कुल चोरी के मामले में देश में पांचवें स्थान पर है। यहां 8.09 लाख वस्तुएं चोरी हुईं। जोधपुर में अन्य वस्तुओं की अपेक्षा कंबलों की चोरी सर्वाधिक हुई। यहां 3.40 लाख से अधिक कंबल गायब हुए।

जयपुर में तौलिए सबसे ज्यादा गायब
जयपुर मंडल में चोरी का सबसे बड़ा हिस्सा तौलियों का रहा। यहां चार वर्षों में 2.52 लाख तौलिए गायब हुए। ये जयपुर मंडल से चोरी हुए कुल मामलों का लगभग 56% हैं। दिल्ली, रांची, मुंबई, दानापुर और अहमदाबाद की तरह जयपुर में भी तौलिया सबसे अधिक चोरी होने वाली वस्तु रहा।  

Read More जयपुर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 29 निर्माणाधीन स्लीपर बसें जब्त

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रसव पीड़ा से ज्यादा सरकारी अनदेखी मार रही, प्रदेश में हर माह दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा प्रसव पीड़ा से ज्यादा सरकारी अनदेखी मार रही, प्रदेश में हर माह दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
प्रदेश में सुरक्षित मातृत्व के सरकारी दावे कागजी साबित। जमीनी हकीकत यह है कि राज्य में प्रसव के दौरान होने...
सीएम योगी ने की अमित शाह से मुलाकात, संगठन और मंदिर पर बनी एसआईटी रिपोर्ट पर चर्चा की अटकलें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में विधानसभा के 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव शुरू, सांसद और मंत्री मौजूद
फीफा विश्वकप-2026 : स्पेन ने स्टार खिलाड़ियों से सजी फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, पेड्रो पोरो चमके
महादेव बेटिंग ऐप मामला: ईडी ने ईबिक्सकैश के चेयरमैन विकास गर्ग को दबोचा
तीन साल से फरार पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, अवैध गैस रिफिलिंग पर भी कार्रवाई
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा: बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट शुरू, प्रत्येक मतदाता से साधेंगे संपर्क