सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम से भारत की सैन्‍य क्षमता की विश्‍व पटल पर बनी नई पहचान : शेखावत

पाकिस्‍तान के हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ और माकूल जवाब दिया

सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम से भारत की सैन्‍य क्षमता की विश्‍व पटल पर बनी नई पहचान : शेखावत

केंद्रीय संस्‍कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम से विश्‍व पटल पर भारत की सैन्‍य क्षमता की एक नई पहचान बनी

जयपुर। केंद्रीय संस्‍कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम से विश्‍व पटल पर भारत की सैन्‍य क्षमता की एक नई पहचान बनी। उन्‍होंने कहा कि देश की 140 करोड़ की जनता की अपेक्षा के अनुरुप हमारी सेना ने पाकिस्‍तान के हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ और माकूल जवाब दिया, जिससे पाकिस्‍तान को घुटनों पर आना पड़ा। 

जोधपुर मीडिया से बातचीत में शेखावत ने दो टूक कहा कि भारत का आतंकवाद के विरुद्ध जो युद्ध है, आतंकवाद को समाप्‍त करने का जो कमिटमेंट है, उसमें एक प्रतिशत का समझौता किए बिना भारत की सेना ने पाकिस्‍तान के हर नापाक इरादे को ध्‍वस्‍त किया। ऑपरेशन सिंदूर के पांच दिन के कालखंड में भारत के डिफेंस सिस्‍टम की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्‍तान का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बहुत बुरी तरह डैमेज हुआ। उन्‍होंने कहा कि भारत ने 12 मई तक के लिए बिना किसी शर्त के सीजफायर को स्‍वीकार किया था, लेकिन शनिवार रात में इस तरह की सूचनाएं आईं कि पाकिस्‍तान की तरफ से सीजफायर का उल्‍लंघन हुआ, जिस पर भारत की सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2025 की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर।...
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन