जयपुर सराफा बाजार में चमक : कीमती धातुओं के दामों में तेजी, जानें क्या है भाव

निवेशकों को सतर्क रहकर निर्णय लेने की सलाह

जयपुर सराफा बाजार में चमक : कीमती धातुओं के दामों में तेजी, जानें क्या है भाव

शहर के सराफा बाजार में सोमवार को कीमती धातुओं के दामों में तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत में 2000 प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया, जिससे इसका भाव बढ़कर 2,35,500 प्रति किलो पहुंच गया।

जयपुर। शहर के सराफा बाजार में सोमवार को कीमती धातुओं के दामों में तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत में 2000 प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया, जिससे इसका भाव बढ़कर 2,35,500 प्रति किलो पहुंच गया। वहीं सोना भी 500 महंगा होकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। आज जारी भाव के अनुसार, शुद्ध सोना 1,50,000 प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया, जबकि जेवरात सोने की कीमत 1,40,300 प्रति दस ग्राम रही। लगातार बढ़ते दामों ने बाजार में निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान आकर्षित किया है।

जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से ये ताजा भाव जारी किए गए हैं। व्यापारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव और मांग में बढ़ोतरी के चलते कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहकर निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पति से अनबन के चलते पांच साल से पीहर में रह रही पत्नी की चाकू से वार कर हत्या करने...
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश
आम आदमी की जेब पर गैस अटैक : दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम, जानें किनती पहुंची कीमत
हनी ट्रैप मामले में फरार महिला गिरफ्तार, जिम ट्रेनिंग के बहाने युवक को फंसा मांगे 15 लाख 
कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य
नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार