एस.एल.बी.एस. बी.एड. कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी 15000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इन्टर्नशीप हेतु रिलीविंग लेटर देनें की एवज में किया जा रहा परेशान

एस.एल.बी.एस. बी.एड. कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी 15000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा कार्रवाई करतें हुए मीनाक्षी लेक्चरर, एस. एल.बी.एस बी.एड. कॉलेज जोधपुर को 15,000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा कार्रवाई करतें हुए मीनाक्षी लेक्चरर, एस. एल.बी.एस बी.एड. कॉलेज जोधपुर को 15,000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के महानिदेशक पुलिस डा. रवि प्रकाश मेहरडा नें बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर ईकाई कों एक शिकायत इस आशय की मिली कि एस.एल.बी.एस. बी.एड. कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी द्वारा प्रथम वर्ष बी.एड. कॉलेज की परिवादिया छात्रा से उपस्थिति पूरी करनें व इन्टर्नशीप हेतु रिलीविंग लेटर देनें की एवज में 15000 रूपए रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर हरेन्द्र महावर उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरविजन में चक्रवर्ती सिह राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर शहर के नेतृत्व में ट्रेपकर्ता सुनिता कुमारी निरीक्षक पुलिस मय किशन सिंह चारण उप अधीक्षक पुलिस मय जाब्ता के ट्रेप कार्रवाई करतें हुए आरोपिया मीनाक्षी लेक्चरर एस.एल.बी.एस. बी.एड. कॉलेज जोधपुर को आज 15,000 रूपयें रिश्वत राशि लेतें हुए गिरफ़्तार किया गया है।

आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा व अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय