कील लगे पट्टे से रोकी तस्करों की स्कॉर्पियो, 27 कट्टों में भरा 468 किलो डोडा-चूरा जब्त

तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल

कील लगे पट्टे से रोकी तस्करों की स्कॉर्पियो, 27 कट्टों में भरा 468 किलो डोडा-चूरा जब्त

जिले की खेरोदा पुलिस ने वाना चौराहे के पास फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते एक स्कॉर्पियो से 27 कट्टों में भरा 468 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया है, हालांकि तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। बरामद डोडा-चूरा की बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही।

उदयपुर। जिले की खेरोदा पुलिस ने वाना चौराहे के पास फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते एक स्कॉर्पियो से 27 कट्टों में भरा 468 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया है, हालांकि तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। बरामद डोडा-चूरा की बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही है। थानाधिकारी सुरेश विश्नोई ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान मंगलवाड़ की ओर से आ रही गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ ली और रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार से भागने लगा।

इस दौरान पुलिस ने क स्टॉप स्टिक (कीलों वाली पट्टी) सड़क पर बिछा दी। इससे स्कॉर्पियो का अगला टायर फट गया, लेकिन बावजूद तस्कर कुछ दूरी तक गाड़ी को घसीटतेले गए। पुलिस टीम ने पीछा कर स्कॉर्पियो को घेर लिया। खुद को फंसता देख आरोपी गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। तलाशी में पुलिस को गाड़ी में 27 कट्टों में 468 किलो डोडा-चूरा, 5 अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेट्स मिली हैं। पुलिस चेचिस नंबर के आधार पर वाहन के वास्तविक मालिक की पहचान कर रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास