कहीं बहुमत का गणित, कहीं निर्दलीयों की चाबी : जयपुर, जोधपुर और कोटा के महापौर आज चुने जाएंगे 

सुकेत: 25 वार्ड, कांग्रेस 11 और भाजपा 10

कहीं बहुमत का गणित, कहीं निर्दलीयों की चाबी : जयपुर, जोधपुर और कोटा के महापौर आज चुने जाएंगे 
राजस्थान के चार महत्वपूर्ण नगरीय निकायों जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा कोटा जिले की सुकेत नगर पालिका में शुक्रवार को महापौर और अध्यक्ष पद का फैसला होगा।

जयपुर। राजस्थान के चार महत्वपूर्ण नगरीय निकायों जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा कोटा जिले की सुकेत नगर पालिका में शुक्रवार को महापौर और अध्यक्ष पद का फैसला होगा। मतदान सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसके बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार परिणाम भी शुक्रवार को ही घोषित होंगे। इन चारों निकायों में कुछ वार्डों में ईवीएम तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान हुआ था। इसी वजह से बाकी निकायों के मुकाबले यहां प्रमुख पदों का चुनाव 25 सितम्बर को कराया जा रहा है। इन चारों निकायों में कुल 375 वार्ड हैं। पार्षद चुनाव के अंतिम परिणामों के बाद चारों जगह राजनीतिक गणित अलग-अलग है। जयपुर और कोटा में भाजपा के पास बहुमत से अधिक पार्षद हैं, जबकि जोधपुर और सुकेत में किसी एक दल को बहुमत नहीं मिला है।

जयपुर: 150 वार्ड, भाजपा 78 और कांग्रेस 57

जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं। अंतिम परिणाम में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं। पुनर्मतदान वाले चार वार्डों में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस का आंकड़ा 53 से बढ़कर 57 हुआ। महापौर पद के लिए भाजपा ने सुनील कोठारी और कांग्रेस ने सुनीता महावर को प्रत्याशी बनाया है। दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।

जोधपुर: 100 वार्ड, एक सीट के अंतर से भाजपा आगे

Read More सस्पेंस खत्म : मतदान से पूर्व लापता कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी आईं सामने, पुलिस ने किया दस्तयाब

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में भाजपा के 45, कांग्रेस के 44, निर्दलीय 10 और आरएलपी का 1 पार्षद है। यानी भाजपा और कांग्रेस के बीच महज एक सीट का अंतर है और किसी भी दल के पास 51 का बहुमत नहीं है। महापौर पद के लिए भाजपा ने प्रसन्न चंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है। यहां भी दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।

Read More गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान

कोटा: 100 वार्ड, भाजपा के पास 57

Read More राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलगुरुओं की नियुक्ति, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

कोटा नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं। पुनर्मतदान के बाद भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और निर्दलीय 4 पार्षद हैं। पुनर्मतदान वाले तीन वार्डों में दो भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में गया। महापौर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा ने अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस ने सुनीता सुमन को प्रत्याशी बनाया है।

सुकेत: 25 वार्ड, कांग्रेस 11 और भाजपा 10

कोटा जिले की सुकेत नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। यहां कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और निर्दलीयों के 4 पार्षद हैं। बहुमत के लिए 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। सुकेत अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के जितेन्द्र चौपड़ा और कांग्रेस के उमरदीन खान है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, जापान को 3-1 से हराया  एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, जापान को 3-1 से हराया 
आइची-नागोया (जापान)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल बी में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल...
निकाय नतीजों में कांग्रेस के दिग्गजों की सियासी जमीन की तस्वीर साफ, पढ़े पूरी खबर
भारत- खाड़ी परिषद व्यापार बातचीत आगे बढ़ी : व्यापार और ऊर्जा सहयोग मजबूत करने पर जोर, जयशंकर बोले- बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी साझा किए विचार
ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने की योजना को किया खारिज, दावा- जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण
राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला : आरोपी को सीसीटीवी फुटेज समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की कॉपी देना जरूरी
स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत : रिपोर्ट में की मांग, कहा- डिजिटल प्लेटफॉर्म की हो नियम मानने की कानूनी जिम्मेदारी
यूके में अब पहले से ज्यादा लंबी चल रहीं शादियां