सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सीएम बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा समझौता

युवा शक्ति का विश्वास बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सीएम बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा समझौता
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से सकारात्मक संवाद के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और प्रश्नपत्र लीक जैसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई के साथ परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाया जा रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्र सरकार का पक्ष विस्तार से रखा तथा समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। सकारात्मक संवाद के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और विद्यार्थियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसे अपराधों पर कठोरतम कार्रवाई की जा रही है तथा परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार प्रभावी सुधार लागू किए जा रहे हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को कानून के दायरे में लाकर कठोर दंड दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति का विश्वास बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। जयपुर और...
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान