कई वार्डाे में चलाया विशेष सफाई अभियान आमजन को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

हेरिटेज निगम का 'सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ' अभियान

कई वार्डाे में चलाया विशेष सफाई अभियान आमजन को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

किशनपोल जोन के वार्ड संख्या 55 में स्थित चांदपोल मोक्षधाम में, सिविल लाइन जोन के वार्ड 34 में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

जयपुर। शहर को साफ एवं स्वचछ बनाए रखने के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत वार्डवाइज विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही आमजन को स्वच्छता के लिए जागरुक किया जाएगा। अभियान के दौरान शुक्रवार को निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर आदर्श नगर जोन, किशनपोल जोन, सिविल लाइन जोन और हवामहल जोन उपायुक्त ने आमजन के साथ सड़क पर झाड़ू लगाई और जागरूकता का संदेश दिया।

अभियान के तहत आदर्श नगर जोन के वार्ड 90 स्थित जनता कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जोन उपायुक्त युगांतर शर्मा के नेतृत्व में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के आस-पास के क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया। किशनपोल जोन के वार्ड संख्या 55 में स्थित चांदपोल मोक्षधाम में, सिविल लाइन जोन के वार्ड 34 में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही स्थानीय पार्षदों ने भी भाग लिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प