एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी, स्पाइसजेट फ्लाइट 4 घंटे लेट

रद्द होने की घटनाओं से यात्रियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा

एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी, स्पाइसजेट फ्लाइट 4 घंटे लेट

जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लगातार समय पर संचालन नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लगातार समय पर संचालन नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। रविवार को भी स्थिति यही रही जब पुणे जाने वाली फ्लाइट चार घंटे से अधिक की देरी से रवाना हुई। जानकारी के अनुसार, जयपुर से सुबह 5:05 बजे पुणे के लिए निर्धारित फ्लाइट को 9:15 बजे उड़ान भरनी पड़ी। इस देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन की ओर से समय पर सही जानकारी और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं करवाई जाती, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। वहीं, इससे पहले शनिवार को स्पाइसजेट की अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई। लगातार उड़ानें लेट और रद्द होने की घटनाओं से यात्रियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प