अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे आयरन स्क्रैप पर राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 10 ट्रक जब्त

चोरी के और भी मामले उजागर होने की संभावना

अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे आयरन स्क्रैप पर राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 10 ट्रक जब्त
राज्य जीएसटी विभाग को पिछले कुछ समय से आयरन स्क्रैप के अवैध परिवहन एवं कर चोरी की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं।

जयपुर। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना ई-वे बिल के अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे आयरन स्क्रैप से भरे 10 ट्रकों को जब्त किया है। यह कार्यवाही शासन सचिव वित ( राजस्व) एवं मुख्य आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग कुमार पाल गौतम के निर्देशानुसार राज्य प्रवर्तन शाखा द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। प्रवर्तन शाखा ने विभिन्न टीमों का गठन कर राज्य के कई क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की, जिसके दौरान इन ट्रकों को पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह स्क्रैप विभिन्न सरिया निर्माण इकाइयों में उपयोग के लिए भेजा जा रहा था, लेकिन इसका परिवहन बिना वैध दस्तावेजों एवं ई-वे बिल के किया जा रहा था, जो कि GST अधिनियम का उल्लंघन है।

लगातार मिल रहीं थी गुप्त सूचनाएं– 
राज्य जीएसटी विभाग को पिछले कुछ समय से आयरन स्क्रैप के अवैध परिवहन एवं कर चोरी की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर विभाग द्वारा योजना बनाकर यह कार्रवाई की गई।

जांच जारी, और खुलासे संभव
फिलहाल प्रवर्तन शाखा द्वारा ट्रकों में लदे माल के  वास्तविक मालिकों की और यह स्क्रैप किस स्थान पर डिलीवर किया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर कर चोरी के और भी मामले उजागर होने की संभावना है। गौतम ने कहा है कि कर कानूनों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रदेश में कर चोरी पर पूर्ण नियंत्रण के लिए वाणिज्यिक कर विभाग पूरी तरह से प्रतिबद्ध हो कर कार्य कर रहा है।

 

Read More तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश के 39 जिलों के 162...
एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा