बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं

बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बीकानेर में होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह के लिए सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वित कार्य के निर्देश।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में इस वर्ष बीकानेर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने समारोह से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह के आयोजन से जुड़े प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन हो सके।

बैठक में सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें और किसी भी प्रकार की कमी रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेकर अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी तथा समारोह को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था