प्रदेश ओबीसी कांग्रेस की बैठक : मनरेगा में बदलाव पर विरोध, संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा
संगठन मुद्दों पर चर्चा की
कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने मनरेगा में बदलाव पर केंद्र सरकार की आलोचना की और ओबीसी समाज को संगठन में अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की। संगठनात्मक पद जल्द भरे जाएंगे और भाजपा के खिलाफ जनता के मुद्दों पर सड़कों पर संघर्ष की तैयारी होगी।
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के सभी संभाग प्रभारी और जिलाध्यक्षों की ओबीसी कार्यालय मुख्यालय पर बैठक हुई।
प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने बताया कि बैठक में कांग्रेस ओबीसी विभाग के पश्चिम भारत क्षेत्र प्रभारी रोहताश सिंह बेदी, नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं राजस्थान प्रभारी चंदन ठाकुर, राजकमल राव एवं मोहित चौधरी ने मौजूद पदाधिकारियों से संगठन मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में ओबीसी कांग्रेस राजस्थान के सभी सातों संभाग अध्यक्ष एवं जयपुर संभाग के जिला अध्यक्ष एवं जयपुर संभाग के प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने मनरेगा में बदलाव पर विरोध जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आरोप लगाए। इस योजना में कांग्रेस ने जो लोगों के हित में प्रावधान किए थे, अब केंद्र सरकार ने उन पर कैंची चलाकर लोगों की आजीविका पर चोट कर रहे हैं।
कांग्रेस के समय शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करना शुरू कर दिया है। कुछ पदाधिकारियों ने ओबीसी समाज को संगठन में अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की। यादव ने कहा कि बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रदेश और जिला स्तर पर संगठन में जितने पद खाली हैं, उन्हें जल्दी भरा जाएगा। हम जल्दी ही भाजपा के खिलाफ जनता के मुद्दों पर सड़कों पर संघर्ष करेंगे।

Comment List