राजस्थान पुलिस का प्रदेशव्यापी विशेष अभियान : दो दिन में 1259 हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई, 221 नशा तस्कर गिरफ्तार

642 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान पुलिस का प्रदेशव्यापी विशेष अभियान : दो दिन में 1259 हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई, 221 नशा तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस के 20 जुलाई से शुरू हुए एक माह के विशेष अभियान के पहले दो दिनों में 1,259 हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई। 220 एनडीपीएस मामलों में 221 आरोपी, 52 साइबर मामलों में 111 आरोपी गिरफ्तार हुए। 1.41 करोड़ रुपये बरामद, जबकि 80,264 वाहनों की जांच कर 24,816 चालान बनाए गए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राजस्थान पुलिस ने 20 जुलाई से 20 अगस्त तक एक माह का प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दो दिनों में ही पुलिस ने 1259 हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ  कार्रवाई कर अपराध, नशा तस्करी, साइबर अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त शिकंजा कसा है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर सभी पुलिस रेंज और दोनों पुलिस आयुक्तालयों में एक साथ चलाए जा रहे अभियान के तहत 220 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज कर 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान बीकानेर रेंज से 1.7 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, गांजा, डोडा पोस्त, एमडी, चिट्टा तथा फार्मा ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की गई।  साइबर अपराधों के खिलाफ  52 मामलों में कार्रवाई कर 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 1.41 करोड़ रुपये बरामद किए गए जबकि 11.25 लाख रुपए पीड़ितों को वापस दिलाए गए।

इसके अलावा अवैध हथियारों से जुड़े 45 तथा अवैध खनन के 75 मामलों में भी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत राज्यभर में 80264 वाहनों की जांच की गई और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 24816 चालान किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी हजारों कार्रवाई की गई। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 403 मामलों में कार्रवाई की गई तथा 642 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं पुलिस-जन संवाद मजबूत करने के लिए 1685 सीएलजी बैठकों का आयोजन किया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग...
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप