प्रदेश में जारी रहेंगी आंधी-बारिश की गतिविधियां, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज

प्रदेश में जारी रहेंगी आंधी-बारिश की गतिविधियां, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेंगी। वहीं 3-4 जून को एक और बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार।

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को भी कई जिलों में देखने को मिला। इसके असर से सवाईमाधोपुर, कोटा, चित्तौड़, अजमेर, नागौर, जोधपुर, पाली, टोंक, उदयपुर और अलवर सहित कुछ जिलों में बारिश हुई। वहीं अजमेर, नागौर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। वहीं राजधानी जयपुर में शाम को मौसम बदला और बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों में निराशा रही। वहीं जयपुर के नजदीक बगरू और आसपास बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। वहीं इससे पहले दिन भर गर्मी का असर रहा। इधर मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह आंधी-बारिश का मौसम प्रदेश में बने रहने की संभावना जताई है। वहीं सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेंगी। वहीं 3-4 जून को एक और बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके असर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान तेज अंधड़ के साथ बारिश भी हो सकती है। इस बीच हीटवेव से राहत मिलेगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर