20 साल बाद खुले अटके गेट, पांचना समझौते का पानी छोड़ा : CM भजनलाल रातभर लेते रहे फीडबैक

तकनीकी समस्या दूर करने का अभियान

20 साल बाद खुले अटके गेट, पांचना समझौते का पानी छोड़ा : CM भजनलाल रातभर लेते रहे फीडबैक
मुख्यमंत्री के निर्देश और लगातार मॉनिटरिंग के बाद पांचना समझौते के तहत पानी का प्रवाह शुरू। प्रवाह के दौरान आई तकनीकी खामी को दूर करने के लिए एसडीआरएफ और जल संसाधन विभाग की टीमें पूरी रात मौके पर जुटी।जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जल संसाधन विभाग और एसडीआरएफ की तकनीकी टीमों को तैनात।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश और लगातार मॉनिटरिंग के बाद पांचना समझौते के तहत पानी का प्रवाह शुरू कर दिया गया। प्रवाह के दौरान आई तकनीकी खामी को दूर करने के लिए एसडीआरएफ और जल संसाधन विभाग की टीमें पूरी रात मौके पर जुटी रहीं। जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जल संसाधन विभाग और एसडीआरएफ की तकनीकी टीमों को तैनात किया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों ने युद्ध स्तर पर काम करते हुए रातभर तकनीकी समस्या दूर करने का अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली प्रवास के दौरान भी पूरी स्थिति पर लगातार फीडबैक लेते रहे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिन गेटों में करीब 20 साल से तकनीकी खामी के कारण संचालन नहीं हो पा रहा था, उन्हें भी इस अभियान के दौरान खोल दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन