उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक : एसआई का पेपर आठ लाख में लेने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

सॉल्वड पेपर पढ़कर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक : एसआई का पेपर आठ लाख में लेने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

अब तक इस मामले में 55 प्रशिक्षु उप निरीक्षक सहित कुल 126 आरोपियों पकड़ा जा चुका है।   

जयपुर। राजस्थान की चर्चित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परीक्षा से पूर्व लीक हुआ सॉल्वड पेपर पढ़कर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। एडीजी एसओजी एटीएस वीके सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि रिंकू यादव (33) निवासी भूरा का जटमल डीग हाल कामां डीग ने पेपर लीक प्रकरण में सक्रिय भूमिका निभाई। उसने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी कार्तिकेय शर्मा निवासी गया कुंड मौहल कामां डीग के साथ मिलकर पेपर लीक गिरोह के सदस्य विनोद कुमार जाट उर्फ  विनोद रेवाड़ निवासी पापड़िया की ढाणी, डूंगरी कला से सम्पर्क किया था।

आरोपी रिंकू यादव और कार्तिकेय शर्मा ने मिलकर एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा का लीक सॉल्वड पेपर आठ लाख रुपए में खरीदा। इसके बाद 14 सितंबर 2021 को आयोजित परीक्षा की दोनों पारियों का लीक सॉल्वड पेपर विनोद जाट ने व्हाट्सऐप से कार्तिकेय  को उपलब्ध कराया गया। रिंकू ने परीक्षा से पूर्व इस पेपर को पढ़कर परीक्षा दी, जिसमें उसने हिन्दी में 126.01 अंक तथा सामान्य ज्ञान में 160.65 अंक, इस प्रकार कुल 286.66 अंक प्राप्त किए। हालांकि अंतिम चयन सूची में उसका नाम शामिल नहीं हुआ। अब तक इस मामले में 55 प्रशिक्षु उप निरीक्षक सहित कुल 126 आरोपियों पकड़ा जा चुका है।   

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प