गर्मी और हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर हो पर्याप्त व्यवस्थाएं : डॉ. सोनी

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

गर्मी और हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर हो पर्याप्त व्यवस्थाएं : डॉ. सोनी

तम्बाकू के प्रति व्यापक जागरूकता व नियमित रूप से चालान करने एवं गुड सेमेरिटन व मिशन मधुहारी कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले में गर्मी एवं हीटवेव के दौरान मौसमी बीमारियों को लेकर आमजन को राहत प्रदान करने के सभी चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्रों एवं चिकित्सालयों में समस्त आवश्यक इंतजाम एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने चिकित्सा अधिकारियों को राजकीय चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में पंच गौरव के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए।

डीटीएफआई की बैठक में जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा की गई। इसके साथ ही कम टीकाकरण करने वाले ब्लॉक्स से प्रगति बढ़ाने एवं जिले में 24 अपे्रल को प्रारंभ हुए विश्व टीकाकरण सप्ताह मे बच्चों व लाभार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने मौसमी बीमारियों पर चर्चा के दौरान आगामी दिवसों में ऐंटी लार्वा गतिविधियों व लू तापघात से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पंचगौरव अभियान के तहत उन्होंने सभी संस्थानों पर बैनर इत्यादि के माध्यम से अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के साथ ही राजश्री योजना की द्वितीय किस्त अपडेट करने के निर्देश दिए। तम्बाकू के प्रति व्यापक जागरूकता व नियमित रूप से चालान करने एवं गुड सेमेरिटन व मिशन मधुहारी कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा