आरयू एच एस में अब सप्ताह में 6 दिन चलेगी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, 15 फरवरी से होगी शुरुआत

6 दिन अलग-अलग विभागों के एक्सपर्ट डॉक्टरों द्वारा ओपीडी

आरयू एच एस में अब सप्ताह में 6 दिन चलेगी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, 15 फरवरी से होगी शुरुआत

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज के अधीन आरयू एच एस अस्पताल में 15 फरवरी से नई सुविधाओं की शुरुआत होगी। यहां प्रशासन ने मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए किडनी, लिवर, पेशाब, ब्लड और न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के लिए स्पेशल ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया।

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज के अधीन आरयू एच एस अस्पताल में 15 फरवरी से नई सुविधाओं की शुरुआत होगी। यहां प्रशासन ने मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए किडनी, लिवर, पेशाब, ब्लड और न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के लिए स्पेशल ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया है। ऐसे में अब इन बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ये ओपीडी सप्ताह में 6 दिन अलग-अलग विभागों के एक्सपर्ट डॉक्टरों द्वारा चलाई जाएंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और आरयू एच एस के कंट्रोलर डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि मरीजों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए हमने एसएमएस के हर डिपार्टमेंट (जैसे नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, CTVS, एंडोक्राइनोलॉजी आदि) से एक-एक यूनिट की ओपीडी RUHS में हर हफ्ते चलाने का निर्णय लिया है। यह नई सुविधा 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी, जिससे हजारों मरीजों को फायदा पहुंचेगा।

ओपीडी का शेड्यूलः 

सोमवारः रीनल क्लीनिक - नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी के डॉक्टर किडनी और पेशाब संबंधी समस्याएं संभालेंगे।

मंगलवारः कार्डिक क्लीनिक कार्डियोलॉजी और CTVS के एक्सपर्ट हृदय रोगों का इलाज करेंगे।

Read More ऑडी कार हादसा : आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, रिहा करने के आदेश

बुधवारः नर्व क्लीनिक - न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के

Read More काचीगुड़ा-भगत की कोठी रेलसेवा मार्ग परिवर्तित, जानें किस मार्ग से होगी संचालित

डॉक्टर बैठेगें। दिमाग और नसों से जुड़ी बीमारियों पर फोकस ।

Read More नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता : दिया कुमारी

गुरुवारः हार्मोन क्लीनिक एंडोक्राइनोलॉजी और

मेडिसिन के एक्सपर्ट डॉक्टर बैठेंगे। जो हार्मोन इम्बैलेंस का समाधान देंगे।

शुक्रवारः पेन क्लीनिक - PMR और पेलेटिव मेडिसिन के डॉक्टर रहेंगे।

हर माह के पहले और दूसरे शनिवार को इम्यूनोलॉजी क्लीनिक चलेगी, तीसरे और चौथे शनिवार को हिमेटोलॉजी क्लीनिक चलेगी। इसमें ब्लड से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टर्स बैठेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ