भारत-पाक क्रिकेट विवाद पर दिया बड़ा बयान : केंद्रीय मंत्री शेखावत की अपील, कहा- खेलों को राजनीति से दूर रखें
गजेन्द्र सिंह शेखावत मीडिया से हुए रूबरू
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट को राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाना एवं खेलों को खेल भावना से ही देखा जाना चाहिए
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट को राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाना एवं खेलों को खेल भावना से ही देखा जाना चाहिए।
शेखावत ने रविवार को यहां मीडिया से रूबरू होने के दौरान भारत का पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच को लेकर विपक्ष के आरोपों के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने खेलों को राजनीति से अलग रखने की वकालत करते हुए कहा "अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट को राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाना चाहिए। अगर हम खेल के मंचों से हटने लगें, तो भविष्य में हमें ब्रिक्स, कॉमनवेल्थ या ओलंपिक जैसे मंचों से भी खुद को अलग करना पड़ेगा, जो व्यवहारिक नहीं है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगा, लेकिन खेलों को खेल भावना से ही देखा जाना चाहिए।

Comment List