मुख्यमंत्री ने ली गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- नशे के नेटवर्क को जड़ से करें ध्वस्त, ड्रग माफिया की अवैध संपत्तियों पर हो प्रहार

नशामुक्त राजस्थान के संकल्प को जन भागीदारी से बनाएं जन आंदोलन

मुख्यमंत्री ने ली गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- नशे के नेटवर्क को जड़ से करें ध्वस्त, ड्रग माफिया की अवैध संपत्तियों पर हो प्रहार
मुख्यमंत्री ने मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्रग तस्करों के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने के लिए इन माफिया की अवैध संपत्तियों की जब्ती, कुर्की एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्रग तस्करों के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने के लिए इन माफिया की अवैध संपत्तियों की जब्ती, कुर्की एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। साथ ही पीआईटीएनडीपीएस के अंतर्गत भी संदिग्ध माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम ने बुधवार को सीएमआर पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े संगठित गिरोहों के छोटे-बड़े सभी नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन से तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निगरानी एवं सतर्कता बढ़ाई जाए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा बेहतर समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा अपराध की जड़ है तथा समाज व परिवारों पर इसके दूरगामी दुष्प्रभाव होते हैं। इसलिए नशे के खिलाफ जन-जागरूकता के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाएं तथा सामाजिक क्षेत्र की संस्थाओं के साथ जुड़कर इसे जन आंदोलन बनाएं। साथ ही इस मुहिम में महिलाओं की भी स्त्रिरय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

वाहनों के शीशों पर काली फिल्म पर हो कड़ी कार्रवाई
सीएम ने पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान के माध्यम से वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन कर मादक पदार्थों का परिवहन सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वाहनों के मॉडिफिकेशन की आड़ मंे अपराधी कानून से बचने का प्रयास करते है। साथ ही ऐसे वाहन सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसी अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए राज्यभर में व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहनों पर प्रतीक लगाने एवं शीशों पर निर्धारित मानकों से अधिक काली फिल्म अथवा अन्य अपारदर्शी सामग्री पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार