प्रदेश में गर्मी बरसा रही कहर : पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा, हीटवेव का दौर जारी रहने की संभवाना
आसमान से गर्मी के रूप में आग बरस रही
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। आसमान से गर्मी के रूप में आग बरस रही है। पूरा प्रदेश भीषण और झुलसा देने वाली गर्मी की चपेट में है। पारा भी 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। सीमावर्ती जिलों में तो तापमान 46 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
इन जिलों में गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। राजधानी जयपुर में भी आसमान से मानो आग बरस रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 4-5 दिन बीकानेर, जोधपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हीटवेव का दौर जारी रहने की संभवाना है। बीकानेर संभाग में कंहीं-कंहीं उष्णरात्री भी दर्ज होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में आगामी 3-4 दिन तेज सतही धूल भरी हवाएं (30-40 Kmph) चलने की संभावना है। बीकानेर संभाग में 20-21 मई को कंहीं-कंहीं मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) भी चलने की संभावना है। उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 19-25 मई को कंहीं-कंहीं मेघगर्जन, हल्की बारिश व आंधी (40-50 Kmph) दर्ज होने की संभावना है।

Comment List