सदन में शिक्षकों के रिक्त पदों का मामला उठा, मंत्री ने दिया जबाव- कांग्रेस ने बच्चों पर किया अत्याचार, उनका भविष्य अंधकार में डाला

भाजपा ने संकल्प पत्र में सभी पद एक साल में भरने का वादा किया

सदन में शिक्षकों के रिक्त पदों का मामला उठा, मंत्री ने दिया जबाव- कांग्रेस ने बच्चों पर किया अत्याचार, उनका भविष्य अंधकार में डाला

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को प्रश्नकाल में विधायक थावर चंद ने प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों का मामला उठाया। विधायक थावर चंद के उठाए मुद्दे पर  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पिछली सरकार ने स्कूल क्रमोन्नत किए लेकिन पद सृजित नहीं किए।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को प्रश्नकाल में विधायक थावर चंद ने प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों का मामला उठाया।
विधायक थावर चंद के उठाए मुद्दे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पिछली सरकार ने स्कूल क्रमोन्नत किए लेकिन पद सृजित नहीं किए। कांग्रेस ने बच्चों पर अत्याचार किया, उनका भविष्य अंधकार में डाल दिया। मंत्री दिलावर के जवाब पर कांग्रेसी विधायकों ने आपत्ति की। मंत्री दिलावर ने कहा कि हमारी सरकार ने भर्ती निकाली।

'जल्दी ही शिक्षक हमे मिलने वाले हैं। अभी तक हम 72 हजार पद भर सके हैं। कांग्रेस ने कोई भर्ती नहीं की। विधायक थावर चंद ने पीटीआई व कंप्यूटर अनुदेशक की भर्ती का मामला उठाया तो मंत्री दिलावर ने कहा कि नियमानुसार सभी पदों को भरेंगे। उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने सवाल पूछा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में सभी पद एक साल में भरने का वादा किया था। मंत्री दिलावर ने कहा कि भाजपा सरकार एससी एसटी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखेंगे। मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नजर नही आया।

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सही : प्रदर्शनकारियों ने किसानों और युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज, सुप्रिया ने कहा- विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचना गलत एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सही : प्रदर्शनकारियों ने किसानों और युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज, सुप्रिया ने कहा- विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचना गलत
युवा कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि इन...
कान्हा रेस्टोरेंट पर आयकर कार्रवाई : 7.5-करोड़ का सोना जब्त, 25 लाख की नकदी भी सीज; आगे की कार्रवाई में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति मिलने की आंशका
कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के दौरान भाजपा युवा मोर्चा और पुलिस में धक्का-मुक्की : पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी 
PM-उच्चतर शिक्षा अभियान की समीक्षा : 330 करोड़ की परियोजनाएं प्रगतिरत, 90 करोड़ व्यय
जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी, मतदाताओं की संख्या 44.35 लाख के पार
भोपाल में कांग्रेस की किसान रैली का नेतृत्व करेंगे खड़गे और राहुल गांधी : देश के अन्नदाताओं की आवाज की जाएगी बुलंद, पार्टी किसानों के सामने रखेगी मुद्दे
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव