रंगमंच से कैमरे तक का सफर : अभिनय कार्यशाला में युवा प्रतिभाओं ने सीखे एक्टिंग के प्रोफेशनल गुर, रवींद्र मंच पर दिखेगा हुनर

जीवंत बनाने की तकनीकों से अवगत

रंगमंच से कैमरे तक का सफर : अभिनय कार्यशाला में युवा प्रतिभाओं ने सीखे एक्टिंग के प्रोफेशनल गुर, रवींद्र मंच पर दिखेगा हुनर
वैशाली नगर स्थित एसआर टॉवर में आयोजित अभिनय एवं रंगमंच कार्यशाला में युवा कलाकारों को अभिनय, संवाद अदायगी, मंच और कैमरे के सामने प्रस्तुति का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। फिल्म निर्देशक विपिन शर्मा और रंगकर्मी प्रदीप सोलंकी ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण प्राप्त बच्चे 9 अगस्त को रवींद्र मंच पर नाटक 'गुम' में अभिनय का प्रदर्शन करेंगे।

जयपुर। वैशाली नगर स्थित एसआर टॉवर में कला कर्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित अभिनय एवं रंगमंच कार्यशाला युवा कलाकारों के लिए सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का शानदार मंच बनी। कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय की बारीकियों के साथ मंच और कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। फिल्म निर्देशक विपिन शर्मा और रंगकर्मी प्रदीप सोलंकी ने प्रतिभागियों को ऑडिशन की तैयारी, प्रभावी संवाद अदायगी, मंच प्रस्तुति, चेहरे के भाव, शारीरिक हाव-भाव, कैमरे के सामने अभिनय तथा किरदार को जीवंत बनाने की तकनीकों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि सफल अभिनेता बनने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं। कार्यशाला में चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी सहित कई उभरते कलाकार, हर्ष, राहुल, आरव मोदी, क्रिष, प्रथम मित्तल, जितेश, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति का मूल्यांकन करते हुए उन्हें व्यक्तिगत सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चे 9 अगस्त को रवींद्र मंच, जयपुर पर प्रस्तुत होने वाले नाटक 'गुम' में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह मंच उनके लिए सीखी गई कला को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था