इटली में बढ़ा महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी का मान, रोम में डॉ. एम.एल. स्वर्णकार की रही विशेष मौजूदगी

मानसिक तनाव तथा अनेक जीवनशैली जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण

इटली में बढ़ा महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी का मान, रोम में डॉ. एम.एल. स्वर्णकार की रही विशेष मौजूदगी
योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने और भारतीय जीवन-दर्शन का संदेश विश्व तक पहुंचाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी, जयपुर की टीम ने इटली में योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

जयपुर। योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने और भारतीय जीवन-दर्शन का संदेश विश्व तक पहुंचाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी, जयपुर की टीम ने इटली में योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर योग, वेलनेस एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन के निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त योग विशेषज्ञ डॉ. ईश्वर वी. बसवरड्डी ने बताया कि यह योग शिविर इटली के रोम के निकट नेपाली (पोटेंजा) स्थित लेक सिरीनो में आयोजित रेनेटी फेस्टिवल के अंतर्गत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एम एल स्वर्णकार थे। कार्यक्रम में इटली सहित विभिन्न देशों के 300 से अधिक शिक्षाविद, योग विशेषज्ञ, चिकित्सक, सरकारी प्रतिनिधि एवं योग साधकों ने भाग लिया। इनमें भारत के प्रथम सचिव गांधी गौरव, सर्व योगा इंटरनेशनल की अध्यक्ष एंटोनिएटा रोज़ी, इटैलियन योगा फेडरेशन के अध्यक्ष एरोस सेल्वानिज़ा तथा नेमोली के मेयर प्रमुख थे। इस अवसर पर डॉ स्वर्णकार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, मानसिक संतुलन और शारीरिक सुदृढ़ता का समग्र विज्ञान है। योग के नियमित अभ्यास से श्वास संबंधी समस्याओं, मानसिक तनाव तथा अनेक जीवनशैली जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक