परिवहन विभाग का राजस्व 8250 करोड़ पार, टीमों के लगातार प्रदर्शन और फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता से यह उपलब्धि संभव

विभाग का संशोधित वार्षिक लक्ष्य 9600 करोड़ निर्धारित

परिवहन विभाग का राजस्व 8250 करोड़ पार, टीमों के लगातार प्रदर्शन और फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता से यह उपलब्धि संभव

परिवहन विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक 8250 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह। विभाग का संशोधित वार्षिक लक्ष्य 9600 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे पहले 9860 करोड़ से घटाकर तय।

जयपुर। परिवहन विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक 8250 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है। विभाग का संशोधित वार्षिक लक्ष्य 9600 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे पहले 9860 करोड़ से घटाकर तय किया गया था। 30 मार्च को ही लगभग 75 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित किया गया। आयुक्त स्तर से लगातार मॉनिटरिंग और हर डीटीओ कार्यालय व फ्लाइंग टीमों की नियमित समीक्षा के कारण माइक्रो लेवल पर प्रयास तेज हुए, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में करीब 700 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। जयपुर आरटीओ प्रथम ने भी इतिहास रचते हुए 1350 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटाया, जो अब तक का सर्वाधिक संग्रह है।

पिछले वर्ष यह आंकड़ा 1321 करोड़ था। इस वर्ष ओटीटी से 880 करोड़ और नॉन-ओटीटी से रिकॉर्ड 470 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। सीएफ श्रेणी में पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 62% वृद्धि दर्ज करते हुए 59 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटाया गया। जयपुर आरटीओ प्रथम गुड्स श्रेणी में 192 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जबकि दूदू में डीटीओ फूल चंद बेरवा के नेतृत्व में सीएफ संग्रह एक करोड़ रुपये के पार पहुंचा। नई गाड़ियों के पंजीयन से वन-टाइम टैक्स में हल्की गिरावट आरजे-14 और आरजे-60 सीरीज में सैचुरेशन के कारण देखी गई। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत के पर्यवेक्षण में टीमों के लगातार प्रदर्शन और फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता से यह उपलब्धि संभव हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल