जयपुर में ‘आश्रम’ की शूटिंग जारी, सागर लेक पर कैमरे में कैद हुए बॉबी देओल

ऐतिहासिक सागर लेक पर फिल्माए गए बॉबी देओल के सीन

जयपुर में ‘आश्रम’ की शूटिंग जारी, सागर लेक पर कैमरे में कैद हुए बॉबी देओल
जयपुर में बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज 'आश्रम' की शूटिंग जारी है। गुरुवार को आमेर स्थित ऐतिहासिक सागर लेक पर फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए, जहां बॉबी देओल और शूटिंग यूनिट काम करते नजर आए। जयपुर की हेरिटेज लोकेशंस एक बार फिर बॉलीवुड निर्माताओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।

जयपुर। गुलाबी शहर इन दिनों एक बार फिर फिल्मी गतिविधियों का गवाह बन रहा है। शहर में पिछले कई दिनों से फिल्म आश्रम की शूटिंग अलग-अलग लोकेशंस पर की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को सागर लेक पर फिल्म के शूटिंग सीन फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सागर बॉबी देओल लेक पर फिल्म यूनिट शूटिंग करते हुए नजर आए।

जयपुर की ऐतिहासिक और खूबसूरत लोकेशंस फिल्म निर्माताओं को लगातार आकर्षित करती रही हैं। आश्रम की शूटिंग के लिए भी शहर की अलग-अलग लोकेशंस को चुना गया है। गुरुवार को सागर लेक पर शूटिंग होने से यहां का माहौल भी कुछ समय के लिए फिल्मी रंग में रंगा नजर आया।

शूटिंग के दौरान फिल्म यूनिट के सदस्य अपने काम में व्यस्त दिखाई दिए। सागर लेक की लोकेशन पर शूटिंग के दृश्य कैमरे में कैद किए गए। वहीं, शूटिंग की जानकारी मिलने पर आसपास मौजूद लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली।

Post Comment

Comment List

Latest News

आमेर में बदला हाथी सवारी का समय, अक्टूबर से मार्च तक सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक होगा संचालन आमेर में बदला हाथी सवारी का समय, अक्टूबर से मार्च तक सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक होगा संचालन
आमेर महल में हाथी सवारी का समय अक्टूबर से मार्च तक बदलकर सुबह 7:30 से 11:30 बजे। वर्तमान में 68...
नरेन्द्र भूषण ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव का पद संभाला: 3 दशकों का प्रशासनिक अनुभव, विभिन्न क्षेत्रों में किया काम
कल्याणकारी योजनाओं के डिजिटल प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा होगी मजबूत, मुख्य सचिव ने सुरक्षा जांच और नियमित सिस्टम अपडेट के दिए निर्देश
पदोन्नति के बाद तीन अधीक्षण अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी, बिजली वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों का संभालेंगे कार्यभार
असर खबर का : खबर छपी तो जागा स्वास्थ्य विभाग, शंभुपुरा में 11 संक्रमित मिले, 2 गंभीर मरीजों को किया रैफर
VOICE OF Gen-Z & Alpha : जो मैदान की बारीकियों को नहीं जानता, वह मैदान के भविष्य का फैसला कैसे कर सकता
इलाज कराएं या दिहाड़ी बचाएं, शंभुपुरा वासियों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट, 24 किमी दूर मरीज को अस्पताल लेकर आने - जाने में 400 से 500 रुपए होते खर्च