तस्वीरों, पेंटिंग्स और दुर्लभ वस्तुओं से जीवंत होगी भारत की आज़ादी की कहानी

भारत के राजनीतिक इतिहास की अनूठी झलक

तस्वीरों, पेंटिंग्स और दुर्लभ वस्तुओं से जीवंत होगी भारत की आज़ादी की कहानी
द तुली रिसर्च सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज़ द्वारा 12 से 16 अगस्त तक नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 'स्वराज: रीविज़ुअलाइज़िंग इंडियाज़ पॉलिटिकल हिस्ट्री' प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। नेविल तुली द्वारा क्यूरेटेड इस प्रदर्शनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, विभाजन, संविधान निर्माण और प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी दुर्लभ कलाकृतियां व तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी।

जयपुर। भारत की राजनीतिक स्वशासन और आत्म-खोज की यात्रा को नए सिरे से दिखाने के लिए द तुली रिसर्च सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज़ 'स्वराज: रीविज़ुअलाइज़िंग इंडियाज़ पॉलिटिकल हिस्ट्री' नामक प्रदर्शनी प्रस्तुत कर रहा है। संस्था के संस्थापक नेविल तुली द्वारा क्यूरेट की गई यह प्रदर्शनी 12 अगस्त से इंडिया हैबिटेट सेंटर की विजुअल आर्ट्स गैलरी में शुरू होगी।

इसमें दुर्लभ कलाकृतियां, ऐतिहासिक तस्वीरें, पुस्तकें, प्रिंट्स और यादगार वस्तुएं प्रदर्शित होंगी, जो 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर विभाजन, संविधान निर्माण और आपातकाल तक की यात्रा को दर्शाएंगी। स्वामी विवेकानंद, तिलक, गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी दुर्लभ सामग्री भी यहां देखने को मिलेगी। प्रदर्शनी का प्रीव्यू 12 अगस्त शाम 6 बजे होगा तथा यह 16 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

युवा मतदाताओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने को ईएलसी गतिविधियों को दें गति : राज्य निर्वाचन आयुक्त युवा मतदाताओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने को ईएलसी गतिविधियों को दें गति : राज्य निर्वाचन आयुक्त
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने ईएलसी अधिकारियों और कॉलेज प्राचार्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाद। युवाओं से मतदाता...
संसद में हंगामे के बीच दो अहम विधेयक पारित: NCDC का दायरा बढ़ेगा, केरल का नाम बदलकर ‘केरलम्’ करने को मंजूरी
आजाद की साइकिल को म्यूजियम में प्रदर्शित करने की मांग, दिया कुमारी को सौपा ज्ञापन
डांगावास हत्याकांड में 40 आरोपी बरी, सचिन पायलट ने भाजपा सरकार से न्याय की मांग की
भाकपा सांसद संदोष कुमार ने लिखा राज्यसभा सभापति को पत्र, राज्यसभा रिकॉर्ड से सीतारमण की टिप्पणियां हटाने की मांग
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला: 1.75 लाख से अधिक वीजा रद्द, राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला 
तस्वीरों, पेंटिंग्स और दुर्लभ वस्तुओं से जीवंत होगी भारत की आज़ादी की कहानी