22 साल बाद बदलेगा पांचना बांध का सिस्टम, अब बटन दबाते ही खुलेंगे गेट

आधुनिक तकनीक से लैस करने का कार्य शीघ्र शुरू

22 साल बाद बदलेगा पांचना बांध का सिस्टम, अब बटन दबाते ही खुलेंगे गेट
करौली के पांचना बांध में 22 वर्ष पुराने गेट संचालन सिस्टम को आधुनिक तकनीक से बदला जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जल संसाधन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। नवंबर तक नई व्यवस्था लागू होने का लक्ष्य है, जिससे गेट बटन दबाते ही संचालित होंगे और किसानों को रबी सीजन में नहरों के जरिए समय पर पर्याप्त सिंचाई का पानी मिल सकेगा।

जयपुर। करौली जिले के पांचना बांध से जुड़े जल प्रबंधन तंत्र का स्वरूप जल्द बदलने जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) ने 22 वर्ष पुराने गेट संचालन सिस्टम को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बांध के गेट बटन दबाते ही आसानी से खोले और बंद किए जा सकेंगे, जिससे पानी के संचालन में तेजी और पारदर्शिता आएगी। विभाग के अनुसार, बांध के सभी गेटों को आधुनिक तकनीक से लैस करने का कार्य शीघ्र शुरू होगा।

लक्ष्य है कि नवंबर में रबी फसल के लिए सिंचाई का पानी छोड़े जाने से पहले नया सिस्टम पूरी तरह तैयार हो जाए। नई व्यवस्था लागू होने के बाद नहरों के माध्यम से किसानों को करीब 250 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्षों में तकनीकी समस्याओं और देरी के कारण किसानों को आंदोलन और धरना देना पड़ा था। इस बार ऐसी स्थिति नहीं बनने देने के लिए समय रहते सिस्टम को आधुनिक बनाया जा रहा है। विभाग का मानना है कि नई तकनीक से जल प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा, सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज, 7 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज, 7 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
नेटफ्लिक्स ने 1999 कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना की जांबाजी पर आधारित सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर पेश किया।...
फोर्टी ने सूडान के साथ किया 482 करोड़ का एमओयू साइन, सूडानी दल ने राजस्थान के उद्यमियों को व्यापार के लिए किया आमंत्रित
संसद में बड़ा एक्शन: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित, महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
बंदरों के आतंक ने छीनी परिवार की खुशियां, महिला की छत से गिरकर मौत
दिल्ली के छात्र आंदोलन के समर्थन में जोधपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर व्यापार महासंघ ने किया छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पर स्वागत
नीट मुद्दे पर सदन में वक्तव्य दे मोदी : पेपर लीक छात्रों का मुद्दा, अखिलेश बोले- बेटियों के साथ बर्बरता गंभीर बात