जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर के नामों का इंतजार होगा खत्म, खुलेगा पिटारा

पर्ची से नाम निकालने की चर्चा

जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर के नामों का इंतजार होगा खत्म, खुलेगा पिटारा
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में महापौर पद को लेकर भाजपा-कांग्रेस में मंथन तेज। शनिवार सुबह दोनों दल प्रत्याशियों के नाम तय। जयपुर में भाजपा के छह नाम चर्चा में, कांग्रेस में भी कई दावेदारों पर विचार जारी।

जयपुर। महापौर की कुर्सी के लिए चल रही सियासी उठापटक की कत्ल की रात गुजर चुकी है। अब शनिवार सुबह जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के लिए बेहद अहम होने वाली है। दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस की निगाहें अपने-अपने खेमे में चल रहे मंथन पर टिकी हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तक दोनों दल महापौर पद के लिए अपने-अपने प्रत्याशी के नाम तय कर देंगे। इसके बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी कि शहर की सरकार की कमान किस चेहरे के हाथों में देने का फैसला किया गया है।

महापौर के नाम पर मुहर लगाने से पहले भाजपा और कांग्रेस में गहन विचार-मंथन चल रहा है। पार्टी नेतृत्व के सामने सिर्फ जीतने वाले पार्षद का चयन करने की चुनौती नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण, संगठन में सक्रियता, स्थानीय पकड़ और पार्षदों के बीच स्वीकार्यता जैसे कई पहलू भी सामने हैं। यही वजह है कि आखिरी वक्त तक कई नामों पर चर्चा और नामों में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

जयपुर में तो महापौर की कुर्सी को लेकर मुकाबला और भी दिलचस्प है। भाजपा के पास 150 सदस्यीय नगर निगम में 78 सीटों के साथ बहुमत है। कांग्रेस के खाते में 57 और निर्दलीयों के खाते में 15 सीटें हैं। ऐसे में भाजपा के भीतर महापौर पद के लिए कई चेहरे चर्चा में हैं।

भाजपा में इन छह नामों की चर्चा :

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, भोपाल से दिल्ली जा रहे विमान में तकनीकी खराबी की सूचना

जयपुर में भाजपा की ओर से सुनील कोठारी, शैलेन्द्र भार्गव, पुनीत कर्णावत, विमल अग्रवाल, सुभाष सिंघी और भवानी सिंह राजावत के नाम चर्चा में हैं। इनमें पुनीत कर्णावत की संगठनात्मक सक्रियता, विमल अग्रवाल का वैश्य समाज से होना और भवानी सिंह राजावत का राजपूत समाज से होना अलग.अलग सामाजिक समीकरणों के लिहाज से चर्चा में है। सुभाष सिंघी का आरएसएस से गहरा नाता है।

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  

यानी भाजपा के सामने भी सवाल सिर्फ  कौन का नहीं, बल्कि किस समीकरण के साथ कौन का है। जयपुर में वैश्य, राजपूत और ब्राह्मण समाज की ओर से भी अपने-अपने समाज के व्यक्ति को महापौर बनाने को लेकर दबाव की चर्चाएं हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व को संगठन और सामाजिक समीकरणों के बीच संतुलन साधना होगा।

Read More गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन

कांग्रेस में भी माथापच्ची :

कांग्रेस में भी महापौर के चेहरे को लेकर मंथन जारी है। पार्टी ने पहले ही संकेत दिए थे कि महापौर पद के लिए कई नामों पर विचार किया जाएगा और 4-5 नामों को शॉर्टलिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि शनिवार के फैसले से पहले कांग्रेस की ओर से जयपुर के लिए अंतिम नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। कांग्रेस में हाई ब्रिड फार्मूले पर भी विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो इस दौड़ में पुष्पेन्द्र भारद्वाज और अर्चना शर्मा का नाम चर्चा में है। कांग्रेस की ओर से पार्षद धर्मसिंह सिंघानिया, गजनफर अली और भारत मेघवाल का नाम भी चर्चा में है।

क्या पर्ची से निकलेगा महापौर :

महापौर के नाम को लेकर सबसे रोचक चर्चा यह है कि क्या मुख्यमंत्री के चयन की तर्ज पर यहां भी पर्ची वाला फॉर्मूला अपनाया जाएगा, हालांकि यह अभी चर्चा और अटकलों के स्तर पर है, लेकिन यदि ऐसा हुआ तो कई दिनों से चल रही नामों की दौड़ अचानक लॉटरी जैसी हो जाएगी। जिन चेहरों के समर्थक अभी तक जोड़-तोड़ और दावेदारी में जुटे हैं, उनके लिए शनिवार का फैसला सचमुच पर्ची खुलने जैसा हो सकता है।

अब तक पार्षदों की बाड़ाबंदी के बीच रणनीति बनाने में जुटे दोनों दलों के लिए शनिवार का दिन निर्णायक होगा। नाम की घोषणा के साथ ही असली सियासी गणित शुरू होगा कौन साथ है, कौन नाराज है और किस चेहरे के पीछे कितने पार्षद खड़े हैं। यानी शनिवार को सिर्फ  प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं होगी, बल्कि तीनों शहरों की महापौर की कुर्सी का पूरा सियासी खेल भी अगले चरण में प्रवेश कर जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने तेज आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन कायम किया है।...
स्कूटी में लगी आग से तीन मंजिला मकान में फैली लपटें, दो झुलसे
जयपुर सर्राफा बाजार : सोना और चांदी यथावत, जानें क्या है भाव  
रूस का ओडेसा क्षेत्र में सैन्य सामान ले जा रहे कार्गो जहाज पर हमला, सशस्त्र बलों के लिए ले जा रहा था आपूर्ति
राज्य सरकार बताए कि ई-सिगरेट बेचने वालों पर क्या कार्रवाई की : हाईकोर्ट
तिरुपति के लड्डू में मिलावट का खेल : पाम ऑयल-केमिकल से घी बनाने का ईडी का दावा, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद गिरफ्तार
भाजपा ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का उम्मीदवार : वार्ड 112 से आए है पार्षद चुनाव जीतकर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होती है उनकी गिनती