बीसलपुर बांध पर मेहरबान हुआ मौसम, 52 एमएम बारिश से थमा जलस्तर में गिरावट का सिलसिला

बांध में और अधिक जल आवक की उम्मीद

बीसलपुर बांध पर मेहरबान हुआ मौसम, 52 एमएम बारिश से थमा जलस्तर में गिरावट का सिलसिला
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीसलपुर बांध क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश ने जलस्तर में लगातार आ रही गिरावट पर फिलहाल विराम। बांध क्षेत्र में बीती रात 52 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिसे स्थानीय स्तर पर करीब दो इंच बारिश माना जा रहा है। बारिश का असर बांध के जलस्तर पर भी दिखाई दिया।

जयपुर/टोंक। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीसलपुर बांध क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश ने जलस्तर में लगातार आ रही गिरावट पर फिलहाल विराम लगा दिया है। बांध क्षेत्र में बीती रात 52 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिसे स्थानीय स्तर पर करीब दो इंच बारिश माना जा रहा है। बारिश का असर बांध के जलस्तर पर भी दिखाई दिया। पिछले कई दिनों से प्रतिदिन जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बांध का जलस्तर घटा नहीं है। गुरुवार को बांध का जलस्तर 313.37 आरएल मीटर दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार सुबह भी 313.37 आरएल मीटर पर स्थिर रहा।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध के कैचमेंट क्षेत्र में हुई बारिश से जल आवक में सुधार हुआ है, जिससे जलस्तर में गिरावट रुक गई। हालांकि बांध में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के लिए कैचमेंट क्षेत्र में लगातार और व्यापक बारिश की आवश्यकता रहेगी। उल्लेखनीय है कि बीसलपुर बांध जयपुर, अजमेर और टोंक सहित कई शहरों की पेयजल जरूरतों का प्रमुख स्रोत है। ऐसे में मानसून पूर्व हुई यह बारिश जल प्रबंधन के लिहाज से राहत भरी मानी जा रही है। अधिकारियों और आमजन की निगाहें अब आगामी दिनों में होने वाली बारिश पर टिकी हैं, जिससे बांध में और अधिक जल आवक की उम्मीद जताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर मंथन राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर मंथन
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास पर हितधारकों के साथ बैठक। इसमें निवेश बढ़ाने,...
SMS अस्पताल में ठेका कार्मिकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 60 करोड़ के खर्च की होगी ऑनलाइन निगरानी
विपक्ष के हंगामें के बीच पेपर लीक पर कड़े प्रावधान वाला संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश, तीन महीने में होगा मामलों का निपटारा
बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय
संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू