एटीएम में ठगी : बातों में उलझाकर युवक का कार्ड बदला, 2.30 लाख रुपये पार
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
एटीएम ठगी का मामला सामने आया है, जहां शातिर बदमाशों ने एक युवक को झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 2 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू। पुलिस ने बताया कि 20 मार्च 2026 को दोपहर 14:39 बजे रिपोर्ट दर्ज।
जयपुर। खो नागोरियान थाना क्षेत्र में एटीएम ठगी का मामला सामने आया है, जहां शातिर बदमाशों ने एक युवक को झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 2 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 20 मार्च 2026 को दोपहर 14:39 बजे रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना 10 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:12 बजे आगरा रोड स्थित एक्सिस बैंक एटीएम पर हुई। परिवादी रिंकू सैन (26) निवासी प्लॉट नंबर 53, श्याम नगर, पालड़ी मीणा, आगरा रोड, थाना जामडोली जयपुर पूर्व ने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकालने गया था। उस समय एटीएम के अंदर पहले से एक व्यक्ति मौजूद था।
जैसे ही वह पैसे निकालने लगा, बाहर से एक अन्य व्यक्ति भी अंदर आ गया। परिवादी के अनुसार दोनों आरोपियों ने उसे बातों में उलझा लिया और इसी दौरान उसका एटीएम कार्ड बदलकर नकली कार्ड थमा दिया। बाद में आरोपियों ने उसके खाते से 2 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। घटना का पता चलने पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई

Comment List