इस माह भाजपा के प्रदेश में पांच अभियान चलेंगे, पार्टी तैयारी में जुटी 

अभियान सरकार और भाजपा दोनों मिलकर चलाएंगे

इस माह भाजपा के प्रदेश में पांच अभियान चलेंगे, पार्टी तैयारी में जुटी 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जून माह में प्रदेश भर में पांच अभियान चलाए जाएंगे

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जून माह में प्रदेश भर में पांच अभियान चलाए जाएंगे। जिसमें सबसे मुख्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर 9 जून से चलने वाला संकल्प से सिद्धि अभियान प्रमुख है। जिसमें बड़ी जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर आम आदमी को केंद्रित और राज्य सरकार की उपलब्धियां, कामों और योजनाओं के बारे में बताएंगे।
 
5 जून को पर्यावरण दिवस के दिन गंगा दशहरा से वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान चलाया जाएगा। अभियान सरकार और भाजपा दोनों मिलकर चलाएंगे। अभियान में जल संरक्षण, जल स्रोतों का इत्यादि पर आम जन को जागरूक किया जाएगा और इससे जुड़ी संरचनाओं को संरक्षित किया जाएगा ताकि बारिश में पानी को एकत्रित किया जा सके और भूजल को चार्ज किया जा सके। इस अभियान में वर्षा जल सरंक्षण के लिए योजनाएं बनाकर ग्राम स्तर पर कार्य किया जाएगा। इसमें भामाशाहों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके 21 जून को विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम होगा जिसने  कार्यकर्ताओं को सहभागिता निभानी होगी। इसके बाद 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठियां, कार्यशाला आयोजित होगी। 25 जून को आपात काल के 50वीं बरसी पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों तक कांग्रेस के काले अध्याय को पहुंचाने का कार्य करना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पेट्रोल डीजल दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला...
कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने से नहीं रुकेंगी किसानों की आत्महत्याएं, मूल कारण को दूर करने की आवश्यकता: क्रॉपलाइफ इंडिया
मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा